रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के अंतर्गत आउट सोर्सिंग सेवाओं हेतु भुगतान के लिए 30 लाख रूपये मंजूर





न्यूज ऑफ इंडिया (एजेंसी)


लखनऊः04 अक्टूबर, 2024
परदेस सरकार ने महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के अंतर्गत आउट सोर्सिंग सेवाओं हेतु भुगतान के लिए 30 लाख रूपये मंजूर किये हैं। यह धनराशि वर्तमान विŸाीय वर्ष 2024-25 में राजस्व पक्ष में मंजूर की गयी है। यह धनराशि इस योजना के लिए प्राविधानिक सम्पूर्ण धनराशि 30 लाख रूपये के सापेक्ष मंजूर की गयी है। मंजूर की गई धनराशि निदेशक, महिला कल्याण को उपलब्ध करा दी गयी है। साथ ही इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति निदेशक, महिला कल्याण को प्रेषित कर दी गयी है।
 शासनादेश के अनुसार निदेशक, महिला कल्याण द्वारा यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इस योजना के लिए मंजूर की गयी धनराशि की पुनरावृŸिा न हो। यह धनराशि केवल इस योजना पर ही व्यय की जायेगी। इस योजना के अतंर्गत जनपदों को धनराशि आवंटित करने से पूर्व यह भलीभांति सुनिश्चित कर लिया जायेगा कि इस हेतु आंवटित धनराशि जनपद स्तर पर नियमानुसार पूर्ण रूप से व्यय कर ली गयी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post