उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा की दृष्टि से कांवडिय़ों को बांटे हेलमेट





संवाददाता अजय सिंह 

शाहजहांपुर:सावन माह में आये दिन कांवड़ियां हो रहीं दुर्घटना को देखते हुये
बरेली में सम्पन्न मण्डलीय सड़क सुरक्षा की बैठक का आयोजन हुआ ।
जिसमें मण्डलायुक्त द्वारा दिये गये निर्देषों के अनुपालन में आज कांवड़ यात्रा सुरक्षित यात्रा के क्रम में विभिन्न एजेन्सियों के सहयोग से तीस दो पहिया कांवड़ यात्रियों को निःशुल्क हेलमेट का वितरण बरेली मोड़ पर किया गया।
बहीं एआरटीओ शान्ति भूषण पाण्डेय ने कांवड़ियों की टोली को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुये  यातायात नियमों का पालन करने के लिये अपील की एवं तीस वाईक चालकों को निःशुल्क हेलमेट प्रदान कर सभी भोले भक्तों को हरी झण्डी दिखाकर उनके गंतव्य के लिये रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात अमित चौरसिया,बाल कृष्ण यादव प्रभारी निरीक्षक यातायात के साथ परिवहन एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post