संवाददाता अजय सिंह
शाहजहांपुर। विशिष्ट जनों का सेवा भावी संगठन वी0आई0पी0 ग्रुप के तत्वावधान में पुराने आवास विकास कालोनी में स्थित कारगिल शहीद रमेश चन्द्र पार्क में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुरेश कुमार खन्ना द्वारा शहीद रमेश चन्द्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात पौधरोपण किया गया ।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खन्ना ने कहा कि विगत कई वर्षों से वीआईपी ग्रुप समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर सहभागिता कर रहा है।
ग्रुप के द्वारा किया जा रहा पार्कों की सफाई एवं पौधारोपड़ का कार्य सराहनीय है । यदि सभी लोग समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से निभाये तो चारों तरफ खुशहाली होगी।
इस अवसर पर ग्रुप की पौधारोपण प्रभारी ज्योति गुप्ता ने बताया कि पार्कों के साथ ग्रुप के द्वारा मन्दिर व शमशान घाटों पर भी सफाई व पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है।
पौधारोपण कार्यक्रम की संयोजक रिद्धि बहल ने बताया कि पार्क में चंपा, चमेली , चांदनी , अशोक इत्यादि के 50 पौधे ग्रुप के सदस्यों द्वारा रोपित किये गए हैं।
अंत में वी0आई0पी0 ग्रुप के ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता व अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान विजय मिश्रा ( चुकन्नी) , शासकीय अधिवक्ता आशीष त्रिपाठी , हेमंत बजाज़ , सचिन बाथम , दिव्यांग सिंघल , अपूर्व अग्रवाल , वरुण शुक्ला , डाक्टर गौरव कौशल,कुलदीप गुप्ता , अंकित खंडेलवाल , प्रतीक अग्रवाल , निखिल गुप्ता , पूरन सिंह , विम्मी सैनी ,बीडीसी सदस्य पूनम वर्मा,डॉक्टर ए. के. निगम, एडवोकेट सुखदेव सिंह ,प्रकाश निझावन, सोमदत्त यादव,आदित्य वीर सिंह , शिव शरण सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
Post a Comment