श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आज आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने पेइंग गेस्ट योजना मे नवीन पंजीकृत


                        संवाददात प्रभाकर यादव 
धार्मिक नगरी अयोध्या में बढ़ते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आज आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने पेइंग गेस्ट योजना मे नवीन पंजीकृत भवन स्वामियों को पेइंग गेस्ट योजना का पंजीकरण प्रमाणपत्र वितरित किया।वही लगभग 73 लोगों को प्रमाण पत्र दिया गया।इस दौरान जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पेइंग गेस्ट योजना के अंतर्गत 703 मकान मालिकों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।इसकी अनुमति प्रदान की गईं है।जिसमे लगभग 3000 कमरे अतिथियों के लिए तैयार हो चुके हैं। जो हमारे अतिथि देवो परंपरा भारत मे रही है..उसको हम लोग अयोध्या में कार्य योजना तैयारिया शुरू कर दिए है। उन्होंने बताया कि जो भी मकान मालिक हैं..जिसमे 2 से लेकर पांच कमरों को किराए पर दे सकते हैं। इन सभी कमरों का रेट तैय किया गया है।जिस तरह से अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या बड़ी है उसी के दृष्टिगत काफी महत्वपूर्ण होगा इसका योगदान रहेगा। इस पेइंग गेस्ट योजना में खाने औऱ ब्रेकफास्ट की सुविधा रहेगी। अगर लंच करना होगा तो उसके लिए अलग से चार्ज देना पड़ेगा। वही जिलाधिकारी ने बताया कि बहुत कम समय में 703 मकान मालिकों को ऑनवर्ड किया गया है. जिसके माध्यम से कम क़ीमत मे सर्विसेस मिलेगी। इस दौरान पेइंग गेस्ट योजना का पंजीकरण प्रमाणपत्र पाए हुए मकान मालिकों ने सरकार की योजना की सहाराना की है। उन्होंने कहा कि इस योजना के द्वारा हम सभी को रोजगार अवसर मिला है।और हम लोगों का भी आर्थिक विकास हुआ है। जो राम भक्त दूर दराज से यहां आएंगे उनकी सेवा करने का हम सभी को मौका मिल रहा।

Byte- नीतीश कुमार जिलाधिकारी अयोध्या

Post a Comment

Previous Post Next Post