संवाददात प्रभाकर यादव
अयोध्या के गांधी सभागार में अयोध्या नगर निगम बोर्ड की बैठक संपन्न हुई. इस सदन में भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ.नक्शा बनाए जाने के अनापत्ति प्रमाणपत्र में टैक्स में कमी की जाएगी। बोर्ड की बैठक के बाद नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम कि बोर्ड बैठक सभी पार्षदों और नगर निगम के नगर आयुक्त व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई।बोर्ड बैठक राम मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देने के लिए अयोध्या का विकास किस तरह से हो रहा है.इसके लिए योगी जी को धन्यवाद देने के लिए और जो विकास कार्य लंबित थे।उन पर चर्चा करने के लिए कुछ टैक्स के लिए बाते आयी है। कुछ एनओसी दे रहे है उसको घटाने पर चर्चा हुई है। औऱ वरासत पर अतिरिक्त चार्ज ले रहे थे. उसको भी घटाने पर चर्चा हुई है। इस बैठक मे सार्थक चर्चा बोर्ड के सदस्यों ने किया है. और मुझे लगता है सभी लिए गये निर्णय के आधार पर बोर्ड जिस तरह से अयोध्या नगर निगम लोगो कि सेवा कर रहा है और प्रभावी और सक्षम ढंग से सेवा करेंगे।इस बैठक में महापौर के साथ नगर आयुक्त विशाल सिंह व पार्षद मौजूद रहे।
Byte- महंत गिरीश पति त्रिपाठी नगर निगम महापौर
Post a Comment