इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी खबर.

प्रयागराज-
इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी खबर.

UP TET 2021 व TET 2019 के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत।

TET 2021 के अभ्यर्थियों को दो सवालों के ग्रेस मार्क देने का आदेश।  

TET 2019 के अभ्यर्थी याचियों को एक एक अंक देने का निर्देश।

यूपी टीईटी 2021 के दो गलत सवालों के एवज में सभी 230 अभ्यर्थी याचियों को ग्रेस मार्क मिलेगा।

यूपी टीईटी 2019 के दो सवालों को लेकर 727 अभ्यर्थी याचियों को एक अंक देने का आदेश।

कोर्ट ने नये सिरे से परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया, अन्य सवालों में हस्तक्षेप से इंकार।

कोर्ट ने कहा कि याचियों ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति की है या नहीं इसके आधार पर विभेद नहीं किया जा सकता।

सभी याचियों को राहत पाने का अधिकार है, 14 याचिकाओं को मंजूर किया कोर्ट ने। 

यह आदेश जस्टिस सौरभ श्याम शमशेरी ने टीईटी 2021 व टीईटी 2019 की कुल 29 याचिकाओं को सुनकर दिया। 

 मोहम्मद रिजवान केस में जिन सवालों को लेकर कोर्ट में गलती पाई गई थी और ग्रेस मार्क देने का आदेश हुआ था ,उन्ही सवालों को 2021की परीक्षा में शामिल किया गया।

सरकार की तरफ से कहा गया कि सवाल विशेषज्ञ तय करते हैं और कोर्ट विशेषज्ञ नहीं हो सकती।

दूसरा जिन याचियों ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति नहीं की है उन्हें राहत पाने का हक नहीं है।

कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के रणविजय सिंह केस के आधार पर एक एक अंक देने का निर्देश दिया है।

अन्य सवालों पर पर्याप्त संदेह न होने के कारण हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया।




मीडिया रिपोर्ट न्यूज एजेंसी के हवाले से ब्यूरों रिपोर्ट 
ए के सिंह 
प्रयागराज यूपी

Post a Comment

Previous Post Next Post