फतेहपुर जनपद में छोटे स्वीट हाउस से लेकर बड़े स्वीट हाउस एवं रेस्टोरेंट में बासी समोसे, आलू पकौड़ा और खराब मिठाईयां बेंच कर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। होटलों एवं स्वीट हाउस में कोई कामर्शियल सिलेंडर का उपयोग न कर घरेलू सिलेंडर का उपयोग भी किया जा रहा है वहीं जनपद के कुछ होटलों में नाबालिक बच्चों से कार्य करवाया जाता है तो वहीं दूध की बनी मिठाइयों के बॉक्सर में न तो पैकिंग तारीख दिखाई जाती है और न ही पैकिंग समाप्त होने की तारीख दिखाई जाती है।
आपको बताते चलें कि सदर तहसील के अंतर्गत नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत *पीडब्ल्यूडी गेट के सामने जय बाबा भोलेनाथ मिष्ठान भंडार* में बासी समोसा, आलू पकौड़ा और खराब मिठाईयां बेंचकर आम लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मिष्ठान में ग्राहकों के लिए बैठने तक की समुचित व्यवस्था भी नहीं जो भी लोग इस मिष्ठान में कुछ नाश्ता करने के लिए रुकते हैं तो वह अपने वाहन सड़क पर इधर उधर पार्क करके खड़े कर देते हैं जिससे जाम जैसी स्थिति बनी रहती है इस कारण कोई बड़ी घटना घटित होने की भी शंका बनी रहती है।मिली जानकारी के अनुसार इस जय बाबा भोलेनाथ मिष्ठान भंडार में भी कामर्शियल सिलेंडर का उपयोग न कर घरेलू सिलेंडर का उपयोग किया जाता है और एक दिन पहले का बचा स्टॉक दूसरे दिन गर्म करके उसे बेंच दिया जाता है जिससे भोली भाली जनता के साथ स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जाता है और खाकर बीमार हो सकते हैं ।सूत्रों के मुताबिक इस होटल में देशी घी,पनीर,दूध, मठ्ठा, मक्खन इत्यादि सामग्री बेंची जाती है लेकिन कोई भी सामग्री सही नहीं होती है न ही मिठाई किस तारीख की बनी मिठाई होती है और न ही समाप्ति तारीख दिखाई देती है।मिलावटी मिठाई बेचकर होटल मालिक मालामाल हो रहे हैं तो वहीं भोली भाली जनता बासी समोसे, आलू पकौड़ा खाकर बीमार होकर अस्पतालों में लाइन लगाकर खड़े होते रहते हैं ।
ब्यूरों रिपोर्ट ए के सिंह
फतेहपुर यूपी
Post a Comment