मुबारकपुर आजमगढ़
एएसपी व थानाध्यक्ष के हुटरों की दस्तक ने दी सुरक्षा व्यवस्था कि आहट स्थानीय थाना से बुधवार को समय 5 बजे एएसपी शुभम अग्रवाल ने नवागत थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार को अपने बाइक पर बैठ कर हुटर बजाते हुए रैली अति संवेदनशील कस्बा मुबारकपुर के विभिन्न गलियों से होकर गुजर पुलिस थाना परिसर से होकर अलीनगर चौराहा, कटरा मोड, शाह मोहम्मदपुर, छोटी एजेंटी,बड़ी एजेंटी,रामजानकी मंदिर होता हुआ रोडवेज चौक से थाना परिसर में जाकर समाप्त हुआ श्री अग्रवाल ने बताया कि मुबारकपुर अति संवेदनशील है सहित सुरक्षा दृष्टि को ध्यान में रखकर मुबारकपुर नगर के भ्रमण युद्ध स्तर पर किया गया और लोगों को निर्भीक होकर रहने एवं उनके सुरक्षा के दायित्वों के प्रति मुबारकपुर की पुलिस तटस्थ है ।
इस रैली मे थानाध्यक्ष निहार नन्दन कुमार, चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह, रविंद्र सिंह, अश्विन गुप्ता, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Post a Comment