उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आज जनपद आजमगढ की बड़ी ग्राम पंचायत बैरीडीह जो लालगंज ब्लाक में आती है के निवासी चर्चित समाज सेवी एवम् बिजनेसमैन मुहम्मद ताहिर शेख़ ने अपने गांव बैरीडीह के विकास को लेकर यू पी की राजधानी लखनऊ में विधान परिषद सदस्य शिक्षक संघ प्रयाग राज झांसी डॉक्टर बाबूलाल तिवारी से उनके कार्यालय में एक ख़ास मुलाकात की और अपने गांव बैरीडीह के विकास पर उनसे चर्चा की, उन्होंने मुहम्मद ताहिर शेख़ की बातों को ध्यान पूर्वक सुना और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया,
जैसा कि चर्चित समाज सेवी मुहम्मद ताहिर शेख़ ने अपने गांव बैरीडीह की सुन्दर, स्वच्छ, स्वास्थ्य रखने के लिए कई कार्य किए जो कि जग ज़ाहिर है।
उनके साथ नदीम अहमद, नूर आलम , अकबाल अहमद,कलामुद्दीन अहमद आदि लोग उपस्थित थे।
Post a Comment