आजमगढ़ संविधान में प्रदत्त मानव अधिकारों की रक्षा एवं सुरक्षा के लिए इंडियन मुस्लिम फॉर सिविल राइट्स (IMCR) नामक संस्था पिछले 1 वर्ष से देश के विभिन्न राज्यों में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर चुकी है और अब 9 जुलाई 2023 को आजमगढ़ उत्तर प्रदेश कलेक्टेड स्थित नेहरू हॉल मैं एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि अधिवेशन का आयोजन होने जा रहा है कॉन्फ्रेंस के संयोजक आई. एम .सी .आर के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉक्टर आजम बेग ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवी, एवं रिटायर्ड प्रशासनिक एवं न्यायिक अधिकारी व शिक्षाविद अधिवेशन में शरीक हो रहे हैं जो सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित नेहरू हॉल आजमगढ़ में आयोजित होगा डॉक्टर बैग के अनुसार इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ अजीज कुरेशी, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, प्लानिग कमीशन ,भारत सरकार की पूर्व वरिष्ठ सदस्य श्रीमती सय्यदा सय्यदेन, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं आई. एम .सी .आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अदीब, लोकसभा सांसद, कुं दानिश अली, पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री अजीज पाशा एवं सलीम अंसारी, सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट श्री फुजैल अयूबी एवं जेड, के फैजान, वरिष्ठ चिंतक एवं आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर विपिन त्रिपाठी तथा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष तथा आई. एम .सी .आर के राष्ट्रीय संगठन महासचिव डॉक्टर आजम बैग संबोधित करेंगे भारतीय संविधान द्वारा प्रदत मानव अधिकारों की रक्षा के विषय पर आयोजित हो रहे इस अधिवेशन में प्रांतीय स्तर के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व विधायक तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शरीक होने की संभावना है अधिवेशन की तैयारियां जोरों पर है डॉक्टर बैग के अनुसार स्थानीय स्तर पर प्रबंधक समिति एवं स्वागत समिति का गठन कर दिया गया है जो अपनी अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा से निभा रहे हैं
संयोजक
डॉक्टर आजम बैग
09414061786
Post a Comment