एमआईडीसी पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर बाइक चोर, अभी तक 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद


संवाददाता,,,फवाज़ शेख

मुंबई:एमआईडीसी पुलिस ने रविवार को अंधेरी पूर्व के मरोल में बाइक चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 10.30 लाख रुपये मूल्य के नौ दोपहिया वाहन जब्त किया है।

  पुलिस के अनुसार नासिक के 24 वर्षीय आरोपी कलीम उर्फ ​​सैफू अब्दुल अजीज करेशी के खिलाफ एमआईडीसी पुलिस स्टेशन, साकीनाका पुलिस स्टेशन और कुरार पुलिस स्टेशन सहित विभिन्न पुलिस स्टेशनों में कई मामले दर्ज हैं।

  पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय एकनाथ निवाते ने अपनी मोटरसाइकिल मरोल के स्नेहसागर सोसायटी इलाके में खड़ी की थी।  बाद में जब निवाते को घटनास्थल पर अपना दोपहिया वाहन नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की।

  वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सतीश गायकवाड़ ने बताया की मामला दर्ज होने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक यश पालवे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अपनी जाँच शुरू की और घटना स्थल के पास का डंप डेटा निकला जिसमे आरोपी की डिटेल सामने आई और जब हमने उसकी जाँच शुरू की तो हमको पता चला की वह ट्रेन के जरये नासिक को ओर जा रहा है जिसके बाद हमने फ़ौरी तौर पर उसके पीछे पुलिस टीम भेजी और हमारी टीम ट्रेन में उसको गिरफ्तार करने में सफलता पाई फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे की जाँच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post