खबर प्रमुखता से छपी व चली खबर का असर यह रहा कि आज सुबह आधे दर्जन से अधिक सफाई कर्मी मोहल्ले में पहुंचकर जाम व भटी नाली को सफाई करने में जुट गए


आजमगढ
मुबारकपुर आजमगढ़ कस्बे से सटा ग्राम सभा चकसिक्ठी मे भटी नाली व गलियो मे जल जमाव होने के कारण ग्रामीणों ने धरने पर बैठकर प्रधान के खिलाफ नारेबाजी एवं सफाई की मांग को लेकर बैठे रहे जिसकी खबर प्रमुखता से छपी वह चली खबर का असर यह रहा कि आज सुबह आधे दर्जन से अधिक सफाई कर्मी मोहल्ले में पहुंचकर जाम व भटी नाली को सफाई करने में जुट गए
 आपको बताते चलें कि भाजपा नेत्री नजराना अंसारी के नेतृत्व में लोगों ने मजबूर होकर धरना प्रदर्शन किया था धरना प्रदर्शन की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मुबारकपुर कस्बे के पुलिस चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ने धरने को समझा-बुझाकर समाप्त कराया आला अधिकारियों को समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना मिलते ही आनन-फानन में सफाई कर्मी लगाकर आज हर गलियों का नाले को साफ सफाई कराई गई जिससे ग्रामीणों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है लोग आज भी पत्रकारिता के कलम को धन्यवाद देते हैं ग्रामीणों ने पत्रकार बंधुओं का शुक्रिया करते हुए कहां कि समाचार पत्रों में उजगार कर जनहित का कार्य किया है जिसका परिणाम रहा है कि आज चकसिक्ठी नया पूरा भटी नालियो की सफाई से जलभराव मुक्ति मिली है
संवाददाता प्रहारी मुम्बई न्यूज से अमित तिवारी की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post