वकीलों की पिटाई के मामले में एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन के पूर्व वरिष्ठ निरीक्षक समित कई पुलिस कर्मी पर मामला दर्ज


संवाददाता,,,नूर खान

मुंबई:एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन ने मई में पुलिस स्टेशन परिसर के अंदर दो वकीलों की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में  पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नासिर अहमद कुलकर्णी और कुछ अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की।

  मामले में शिकायतकर्ता 30 वर्षीय वकील साधना ओमप्रकाश यादव ने 20 मई को पुलिस उपायुक्त जोन 4 को एक आवेदन दिया था जिसमें कुलकर्णी और अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ पुलिस थाने के अंदर उनके और उनके सहयोगी के साथ मारपीट करने के लिए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई थी। चूंकि पुलिस ने तुरंत अपराध दर्ज नहीं किया इसलिए यादव ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और एक रिट याचिका दायर की

  उच्च न्यायालय ने 22 जून को सुनवाई के दौरान माटुंगा डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त को यादव की 20 मई की शिकायत की जांच करने और 3 जुलाई तक एक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।

  अदालत के आदेश के अनुसार एसीपी माटुंगा डिवीजन ने प्रारंभिक जांच की और डीसीपी जोन 4 को एक रिपोर्ट सौंपी जिसमें सिफारिश की गई कि कुलकर्णी और कुछ पुलिस कर्मियों सहित 8-10 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

  इस रिपोर्ट के निष्कर्ष के आधार पर डीसीपी जोन 4 ने एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन को कुलकर्णी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।  पुलिस ने शनिवार रात कुलकर्णी और अन्य पर धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों या साधनों से चोट पहुंचाना), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया) मामला दर्ज किया है

  मुंबई पुलिस पहले से ही कुलकर्णी के खिलाफ विभागीय जांच कर रही है जिन्हें इस विवाद के बाद शहर के यातायात विभाग में स्थानांतरित कर दिया गया था

Post a Comment

Previous Post Next Post