पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक को घर से बुलाकर मारी गोली,युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

इगलास थाना के कस्बा इगलास की है। जहां पुरानी रंजिश के चलते दबंगों के द्वारा युवक को घर से बुलाकर गोली मार दी गई। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी। आनन-फानन में इलाका पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। और घायल को तत्काल ही सीएचसी अस्पताल इगलास उपचार हेतु भेजा गया। जहां से डॉक्टरों के द्वारा घायल को अलीगढ़ की जिला अस्पताल मलखान सिंह के लिए रेफर कर दिया गया। तो वही। पुलिस पूरे मामले में गहनता से जांच पड़ताल और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी देते हुए। घायल युवक मोमिन पुत्र फरीद ने बताया। कि 6 माह पहले उसके छोटे भाई से दबंग प्रवृत्ति के लोगों से कहासुनी हो गई थी। और उसी कहासुनी की वह अपने दिल में रंजिश मान बैठे थे। और आए। दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करने को उतारू रहते। उसी के चलते रविवार की दोपहर बाजार में बिना वजह दबंगों के द्वारा फिर से उसके साथ कहासुनी की जाने लगी जिसके बाद वह वहां से चला आया। तो वही रविवार की देर रात में दबंगों का उसके पास फोन आया। और कहने लगे। कि घर से बाहर आ जा तुझसे कुछ बात करनी है। फोन पर बात सुनते ही मैं उनसे बात करने के लिए। घर से बाहर निकल गया। जहां दबंग खड़े थे। वहां जाकर उसने उनसे पूछा कि कहो क्या बात है। इसी बात पर दबंगों ने है। उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। जब इसका विरोध किया। तो एक दबंग ने तमंचा निकालकर उस पर फायर झोंक दिया। जिसके कारण गोली उसके पैर में जा लगी जैसे तैसे उसने वहां से भागने का प्रयास किया तो घायल का आरोप है। कि दबंगों के द्वारा फिर से उस पर फायर कर दिया गया। जिससे वह बाल-बाल बचा। चीख-पुकार की आवाज करने पर दबंग घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। तो वहीं पुलिस ने घायल को अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया है। और पूरे मामले में गहनता से जांच-पड़ताल करने में जुटी हुई है।
घायल युवक मोमिन
रिपोर्टर लक्ष्मन सिंह राघव/अलीगढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post