आज आम आदमी पार्टी ने बिजली कटौती के खिलाफ निकाला लालटेन जुलूस

  आज शाहजहांपुर बस स्टैंड से महाकाली होटल तक आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से रविवार को अघोषित बिजली कटौती की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव जी ने कहा की बिजली आपूर्ति ना होने से लोग परेशान हैं इसी लिए ठोस कदम उठाते हुए दिल्ली की तरह 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए जिला अध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने कहा कि जिले में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है घरों से लेकर अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से हाल हो रहे हैं सरकार निर्वाघ बिजली उपलब्ध कराने में विफल हो रही है CYSS निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक कश्यप ने कहा कि प्रदेश में भीषण गर्मी के कारण जिन लोगों की मौत हुई है सरकार को उनके स्वजन मुआवजा व नौकरी देनी चाहिए वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की केजरीवाल की सरकार बिना कटौती 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से जानना चाहती है कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त बिजली और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को देश में सबसे महंगी बिजली बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो रही है आज उत्तर प्रदेश में 27000 मेगा वाट बिजली का उत्पादन हो रहा है 23000 मेगावाट बिजली धार से खरीदी जा रही है उसके बावजूद 10-12 घंटे बिजली की कटौती हो रही है इसमें उपस्थित रहे जेबी सिंह जिला महासचिव ,वीरेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष अब्दुल्लाह सकलेन प्रशांत सिंह अमर सिंह विमलेश मदनलाल सुनीता मलक साहब कमल वर्मा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post