जौनपुर /मीरगंज
आज दिनांक-28.07.2023 को शाम करीब 6.30 बजे विनोद सोनी पुत्र मोहन सेठ निवासी ग्राम रामगढ़, बंधवा थाना मीरगंज जौनपुर को थाना बरसठी अन्तर्गत ग्राम भैसंहा के पास घर आते समय में तीन अज्ञात बदमाश रोककर विनोद सोनी के ऊपर गोली चलाए तथा बाईक को लेकर भाग गए। गोली विनोद सोनी के जांघ के ऊपर पुठ्ठे पर लगी है। घायल विनोद सोनी का ईलाज सदर अस्पताल जौनपुर में चल रहा है, घायल विनोद सोनी खतरे से बाहर है। विनोद सोनी की सर्राफा की दुकान ग्राम बारीगांव थाना बरसठी में है। घटनास्थल का निरीक्षण श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा करते हुए घटना के अनावरण हेतु 03 टीमों को गठन किया गया है। घटना में लूटी हुई मोटरसाइकिल घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिल गयी है। उक्त के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ , श्री चोब सिंह ने बताया की जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।
Post a Comment