पूर्व विधायक के बेटे का आरोप भाजपा विधायक कराना चाहती है मेरी हत्याभाजपा विधायक ने कहा जनता परेशान थी अब वही बदला ले रही है

आज पूर्व विधायक सपा अध्यक्ष तनवीर खां के साथ एसपी से मिले,कार्यवाही की मांग

यूपी के शाहजहांपुर की एक ऐसी विधानसभा जो निवर्तमान विधायक और वर्तमान भाजपा विधायक के विवादों से हमेशा चर्चा में रहती है।हम बात कर रहे हैं तिलहर विधानसभा की।जहाँ से पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा व भाजपा से वर्तमान महिला विधायक सलोना कुशवाह है।चुनाव में तो जनता से उनके दुख दर्द से लेकर उनकी हर परेशानी को दूर करने का वादा किया गया।लेकिन हालात यह है कि थानेदार से लेकर प्रशानिक अधिकारी इस क्षेत्र से ऊब चुके हैं।वजह है विधायको व उनके समर्थकों का आये दिन का विवाद।जिसमे अधिकारी के सामने एक तरफ कुआं व दूसरी तरफ खायीं वाली कहावत चरितार्थ होती नजर आती है

#इसी क्रम में आज तिलहर विधानसभा से पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के बेटे मनोज वर्मा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मुलाकात कर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमे उन्होंने बताया कि कपिल सिंह नाम के व्यक्ति के खाते में उन्होंने 51 लाख रुपये डाले थे और 10 लाख नगद दिए थे।लेकिन जब रुपये वापस मांगे तो वह भाजपा विधायक की शह पर टालमटोल करने लगा।उन्होंने बताया कि इस बात की पंचायत शहर के उधोगपति के यहां हुई जहाँ से निकलने के बाद उसे खतरे की आशंका हुई।अब मनोज वर्मा ने साफ साफ आरोप लगाया है कि उसकी हत्या क्षेत्रीय विधायक कराना चाहती हैं ऐसे में अगर उसे कुछ होता है तो वही उसकी जिम्मेदार होंगी
तो वहीं इस मामले में तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाह का कहना है कि मेरा इस मामले से कोई लेना देना नही है और उन्हें जनता ने चुना है जनता परेशान थी अब वही बदला ले रही है।जो जैसा बोयेगा वैसा की कटेगा।रही बात मेरा नाम आने की तो यह जांच का विषय है जांच के बाद सारी बातें स्पष्ट हो जाएगी।

जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post