प्रहारी मुम्बई न्यूज से अमित तिवारी की खास रिपोर्ट
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशानुसार दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन तथा आम जन को इसकी जानकारी एवं विधिक सेवा/सहायता कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रचार वाहन को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामेश्वर द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनपद में दो दिवसीय प्रचार प्रसार वाहन को रवाना किया गया। इस दौरान न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिनय कुमार मिश्रा ने इस दौरान बताया कि प्रचार वाहन दिनांक 18 जुलाई 2023 को कचहरी से गाजीपुर तिराहा से आजमगढ़ तिराहा से मिर्जाहादीपुरा से मतलूपुर मोड़, मुहम्मदाबाद तहसील से चिरैइयाकोट, रानीपुर, मिर्जाहादीपुरा से सदर चौक, बालनिकेतन, रोडवेज, गाजीपुर तिराहा से कचहरी तक जनपद के समस्त तहसील, विकास खण्ड, एवं थानों व नगर एवं गाव-गाव तक आमजन मानस को दिनांक 09 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोकअदालत की जानकारी प्रदान कर जनपद में लोगों को लोक अदालत के माध्यम से सरल एवं त्वरित न्याय प्राप्ति हेतु जागरुक किया जायेगा।
साथ ही साथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अभिनय कुमार मिश्रा द्वारा राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों हेतु उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की गयी। इस दौरान माननीय सदस्य, उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति द्वारा पारित निर्देशों के अनुक्रम जिला स्तरीय टीम द्वारा बाल संप्रेक्षण गृह में निर्वासित किशोरों के समग्र विकास हेतु संचालित कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा भी की गयी।
Post a Comment