संवाददाता प्रहारी मुम्बई न्यूज से अमित तिवारी की खास रिपोर्ट
मुबारकपुर आजमगढ़ नगर पालिका मुबारकपुर द्वारा रोडवेज चौराहे पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कर आम जनता एवं राहगीरों के लिए एक अच्छा कार्य किया था जब भी किसी को शौच लगती थी तो बड़ी आसानी के साथ शौचालय पहुंचकर पेट साफ कर लेते थे लेकिन महीनों से बंद पड़ा इस शौचालय से आमजन एवं राहगीरों को काफी कठिनाइयां होती हैं लोगों का कहना है कि कितने लोगों का पैंट पैजामा खराब भी हो चुका है लेकिन नगर पालिका न तो कोई प्रशासन के लोगों की इस पर निगाह पड़ती है स्थानीय लोगों ने शासन प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इसे जल्द से जल्द खुलवाया जाए ताकि लोगों को आसानी से शौच हो सके कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह ठेकेदार के माध्यम से यहां कर्मचारी बैठ आते हैं और अच्छी खासी रकम वसूलते हैं जबकि सरकार द्वारा लाखों रुपए की लागत से यह शौचालय आम जनता के हित के लिए बना है जबकि जनता के काम ना आए तो बेकार है
Post a Comment