पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर तीन लोगों के विरुद्ध धारा 308, 279, 506, 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।

संवाददाता मोहम्मद यासिर

सरायमीर थाना पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर तीन लोगों के विरुद्ध धारा 308, 279, 506, 504 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर एक अभियुक्त गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। जानकारी के अनुसार साजिद खान पुत्र नियाज अहमद निवासी कोग गहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ का निवासी ने सरायमीर थाना में तहरीर दी कि आज दिनांक 17.7 2023 को 7.15 बजे शाम को मेरा लड़का रदीफ खान नोनारी बाजार में सबजी लेने हेतु तालियरावजी वाले के खड़ा होकर खरीद रहा था तथा मोटर साइकिल UP 50 5864 सुपर स्प्लेन्डर बगल खड़ी थी अचानक उनन रोशन पुत्र दुलार निवासी ग्राम सोनारी राजन पुत्र बनदुलारे निवासी छितेपुर अमित चौहान पुत्र लालमन चौहान निवासी सोलारी में तीनों लोग अचानक मेरी खड़ी गाड़ी में टककर मारी मेरे पूछने पर मुझे मां बहन की गाली देते हुए हाथ में लिये उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मेरे लड़के के सिर पर प्रहार कर दिए जिससे मेरे लड़के सिर में गम्भीर चोट आ गयी के कारण वह बेहोश होकर गिर गया सूचना पर हम लोग भाग कर गए और उसे उठाकर बगल के हास्पिटल ले गए यह लोग काफी मनबड़ है हमेशा किसी बात का बहाना लेकर लड़ाई झगड़ा करते रहते है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रोशन पुत्र दुलार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा बाकी आरोपियों की तलाश जारी है!

Post a Comment

Previous Post Next Post