संवाददाता प्रहारी मुम्बई न्यूज से अमित तिवारी की खास रिपोर्ट
मुबारकपुर कस्बा में स्थित पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी अजीत कुमार चौधरी ने बड़ी ही सादगी से पदभार संभाल लिया । इनका आजमगढ़ रोडवेज से स्थानान्तरण हो कर कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात हुई है । उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मैं हमेशा से ही पीड़ीत का पक्षकार रहा हूं और रहूंगा चाहे व किसी भी धर्म जाति का हो हम सर्वप्रथम पीड़िता के ही पक्ष से सुनवाई के बाद फैसला करते हैं । मुजरिम चाहे किसी भी धर्म जाति का हो मुजरिम ही रहेगा दोषी सिद्ध हो जाने पर उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने वार्ता के दौरान कहा की है कस्बे की जनता से निवेदन है कि उन्हें किसी भी तरह कोई पीड़ा हो या कोई प्रताड़ित करता हो तो तत्काल प्रभाव से हमें सूचित करें या सूचना दें हम तुरंत मौके पर पहुंचकर उचित करवाई करेंगे । उन्होंने कहा कि कस्बे में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए सदा तत्पर रहूंगा आगामी मोहर्रम को लेकर हमने कमर कस ली है त्यौहार में खलल डालने वाले उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। वही राजिव कुमार सिंह का स्थानांतरण मुबारकपुर से रोडवेज चौकी आजमगढ़ पर हुआ है।उनकी विदाई 18 जुलाई शाम लगभग 5:00 बजे नम आंखों से मुबारकपुर की भारीभरकम भीड़ जनता ने किया ।
Post a Comment