रामनगरी अयोध्या मे अब आने वाले राम भक्तों व श्रद्धालुओं को लग्जरी होटलों के साथ-साथ अब उन्हें पेइंग गेस्ट की सुविधा भी मिलेगी।जिसको देखते हुए जिला प्रशासन यहा सुविधा उपलब्ध करा रहा है।वही श्रद्धालुओं को घर में जैसे रहने का अहसास होगा और भोजन भी उन्हें घर जैसा ही मिलेगा। इसी कड़ी मे आज आयुक्त सभागार में कमिश्नर गौरव दयाल ने 41 पेइंग गेस्ट सुविधा देने वालों को पंजीकरण प्रमाण पत्र वितरित किया। इस दौरान कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि अधिकतम 5 व न्यूनतम 3 कमरे सभी सुविधाओं के साथ उपलब्ध होंगे और संतोषजनक किराए में आने वाले पर्यटकों को यह सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण चल रहा है, ऐसे में शहर में फाइव, थ्री स्टार व सामान्य होटलों के बनने की शुरुआत तो हो ही गई है, ऐसे में श्रद्धालुओं को कम किराए में शहर में पेइंग गेस्ट की सुविधा भी जिला प्रशासन उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा जिनके घरों में 3 या 5 कमरे सभी सुविधाओं के साथ उपलब्ध है, उनका पंजीकरण कराकर उन्हें पंजीकरण प्रमाण पत्र दे रहा है. इन सभी का पंजीकरण पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर अपलोड होगा. जो भी पर्यटक अयोध्या आएंगे वे पर्यटन विभाग की वेबसाइट से उनका नाम और मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकेंगे. इसके साथ ही कई और वेबसाइट पर यह सभी नाम व मोबाइल नंबर उपलब्ध होंगेइस मौक़े पर भाजपा नेत्री व पूर्व पार्षद अशोका द्विवेदी भी पेइंग गेस्ट की सुविधा देगी,औऱ अन्य संभ्रांत घराने भी पेइंग गेस्ट सुविधा देने में आगे आए।
गौरव दयाल कमिश्नर अयोध्या मंडल
Post a Comment