चोरी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी 24 घंटो के अंदर गिरफ्तार


संवाददाता,,,सगीर अंसारी 

मुंबई: चेम्बूर के आर सी एफ पुलिस थाने की हद के अंदर एक घर का ताला तोड़कर घरमे मौजूद 1.5 लाख रुपए के समान की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटो के भीतर गिरफ्तार कर इसके पास से इस घटना मे चोरी किये समान के साथ और भी की हुई चोरी किये माल को जप्त किया है

आर सी एफ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी ने 27 जून की रात शिकायतकर्ता के घर का ताला तोड़ कर घर मे रखे 1.5 लाख से ज्यादा का सामान चोरी कर फरार हो गया जिसकी शिकायत दर्ज होने के बाद आर सी एफ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुरलीधर करपे ने  पुलिस निरीक्षक (अपराध) रंजीत जाधव के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस निरीक्षक किरण मंधारे के नेतृत मे एक पुलिस टीम का गठन किया 

जिसने कोई सुराग ना होने के बावजूद अपने कौशल बल व गुप्त जानकारी की बिना पर 24 घंटे के अंदर आरोपी अनमोल घनवे(24) को गिरफ्तार उसके पास इस मामले के अलावा इस से पहले भी चोरी के 6 लाख 88 हजार रुपए मूल्य के विभिन्न प्रकार के कीमती व विदेशी और दुर्लभ वस्तुओ सहित 16 मोबाइल फोन जप्त किये है वही पुलिस आरोपी से आगे की जाँच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post