आज आदि पुरुष को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन,,रिलीज होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई थी फिल्म आदि पुरुष

16 जून 2023 को 600 करोड़ों रुपए के बजट से बनी फिल्म आदि पुरुष भारत के अलावा अन्य देशों में भी रिलीज हुई हालांकि फिल्म ने शुरुआती 3 दिनों में लगभग 340 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। लेकिन फिल्म लगातार विवादों के घेरे में फंसती चली जा रही है पहले शो के बाद ही दर्शकों की जो प्रतिक्रिया आई उसने फिल्म और उससे जुड़े कलाकारों लेखक डायरेक्टर आदि को कटघरे में खड़ा कर दिया। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ चुकी थी 2022 के अंत में यूपी के जौनपुर में निर्माता ओम राऊत,प्रभास,सैफ अली खान सहित 5 लोगों पर केस दर्ज हो चुका था। इसके बाद नेपाल सेंसर बोर्ड ने फिल्म को रिलीज करने से मना कर क्योंकि फिल्म में बोले गए एक डायलॉग से नेपाल सेंसर बोर्ड को एतराज था। डायलॉग में बोला गया था की ,सीता भारत की बेटी है, जबकि नेपाली हिंदुओं के अनुसार सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था जो काठमांडू से 200 किलोमीटर की दूरी पर है। फिल्म से ,,सीता भारत की बेटी है,,, डायलॉग हटाने के बाद इसको नेपाल में प्रदर्शित करने की अनुमति दे दी गई। हालांकि भारत में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को आसानी से पास कर दिया था लेकिन अब जनता और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त विरोध चल रहा है। सबसे ज्यादा विवाद संवाद लेखन और पहनावे को लेकर है फिल्म के डायलॉग लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने  आज तक चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा की फिल्म का लक्ष्य भगवान श्री राम की एपिक स्टोरी को बच्चों तक पहुंचाना है ताकि बच्चे अपने असली नायकों को पहचान सके आज के बच्चे हल्क और सुपरमैन को जानते हैं लेकिन हनुमान और अंगद को नहीं,, यदि थोड़ी देर के लिए उनकी इस बात को मान लिया जाए तो फिल्म में पहनावे को लेकर भी विवाद सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही देश के अलग-अलग शहरों में फिल्म को लेकर धार्मिक नेताओं और युवाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन तेज होता जा रहा है अयोध्या के संतो ने कहा कि इस फिल्म के संवाद सुनकर खून खोलने लगता है वहीं कुछ संतों का कहना है कि यह फिल्म धर्म और संस्कृति के खिलाफ विदेशी साजिश के तहत बनी है  इसलिए इस फिल्म पर तुरंत रोक लगना चाहिए ।
देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच जनपद शाहजहांपुर में दोपहर 12:00 खिरनी बाग चौराहा व कलेक्ट्रेट पर विश्व हिंदू परिषद  बजरंग दल  और श्री हनुमान आराधना सेवा समिति ने जिला मंत्री राजेश अवस्थी के नेतृत्व में रिलीज हुई फिल्म आदि पुरुष और खुटार से गायब हुई हिंदू बालिका के संबंध में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन के बाद इस संबंध में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

          जनपद शाहजहांपुर से अभिषेक कश्यप की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post