संवाददाता,,,नफीस खान
पनवेल-जेएनपीटी रोड पर एक इनोवा कार द्वारा एक ब्रेज़ा कार को टक्कर मारने से हुए हादसे के दो दिन बाद छह घायलों में से दो ने दम तोड़ दिया जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई।
स्टेट एक्साइज के एक महिला हवलदार प्रीति प्रवीण पाटिल (35) अपने परिवार और एक अन्य सहयोगी के साथ जेजुरी जा रहे थे जब दुर्घटना हुई। हादसे में गंभीर रूप से घायल उनके पति प्रवीण बामा पाटिल (50) और छह साल के बेटे सर्वम ने मंगलवार को दम तोड़ दिया जबकि शनिवार शाम जब यह दुर्घटना हुई तो उसके पिता नारायण थोटे (71) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
कोपरखैरने निवासी पाटिल परिवार शनिवार शाम जेजुरी के प्रसिद्ध खंडोबा मंदिर जा रहा था। कार में पाटिल, उनके पति, पिता और छह साल का बेटा सर्वम कोपरखैरने से ब्रेज़ा कार से निकले थे जिसे ड्राइवर सूरज म्हात्रे चला रहा था। उल्वे में उन्होंने पाटिल की सहयोगी सुप्रभा अहिरे को लिया।
जब उनकी कार जेएनपीटी-पनवेल रोड पर साई ढाबा के पास से जा रही थी तो पनवेल से जेएनपीटी की ओर आ रही एक इनोवा कार सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर पाटिल परिवार की ब्रेज़ा कार टक्कर मारा । ब्रेजा कार में सवार चालक सहित सभी छह घायल हो गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा घायलों के अस्पताल पहुंचने पर पिता थोटे को मृत घोषित कर दिया । अस्पताल में भर्ती छह वर्षीय मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है।
इस दौरान इनोवा कार का चालक यश राज सिंह गुरुपाल सिंह मथारू भी घायल हो गया जिसे कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि मथारू के पैर की हड्डी टूट गई है। पनवेल सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद पवार ने कहा हमने इनोवा कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Post a Comment