महिला को उसके भाई ने कैंची से गोद डाला


मीरगंज
स्थानीय मीरगंज कस्बे मे अपने मायके रह रही एक महिला को उसके भाई कैंची से हमला करके घायल कर दिया उसके शरीर मे कई बार कैची से हमला किया गया महिला के बेटे को भी कैंची मारकर घायल कर दिया। हमलावर हमला करने के बाद थाने मे आत्म समर्पण कर दिया। 
मीरगंज कस्बा मे हसीना बानो 35 वर्ष वर्ष कई साल से अपने बेटे सोनू 17 साल के साथ अपने पति मडियाहूं निवासी शमशुद्दीन को छोड कर मायके रह रही है । जिसको लेकर घर मे रहने को लेकर उसके भाई भौजाई से अक्सर झगडा होता था। बुधवार की सुबह आठ बजे महिला हसीना बानो का बेटा सोनू अरबी की पढाई कर रहा था इसी दौरान उसका मामा तेज आवाज मे बाजा बजाने लगा जिसका विरोध सोनू ने किया तो उसके मामा ने कैची से हमला कर दिया यह देख उसे बचाने के लिए हसीना बानो दौडी तो उस पर हमला वर ने ताबड़तोड़ कैची से कई हमला कर दिया जिससे उसकी पीठ हाथ सीने मे कई जगह जख्म हो गया उस पर 14 बार हमला किया गया वह किसी तरह जान बचाकर भागी तो अगल बगल के लोग उसको इलाज के लिए एक निजी चिकित्सक के पास ले गये जहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वही घटना के बाद हमला वर थाने पहुच कर आत्म समर्पण कर दिया है दिन दहाड़े इस घटना के बाद बाजार मे हडकम्प मच गया।
थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता का कहना है भाई ने बहन के ऊपर हमला करके घायल किया है आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post