यू पी
बी .एन डिग्री कॉलेज शाहाबाद में आयोजित हुआ। पूर्व सांसद मरहूम इलियास आज़मी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए क्षेत्र से आए सभी शुभचिंतकों ने नम आंखों से मरहूम इलियास आज़मी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पूर्व सांसद मरहूम इलियास आज़मी जी के बड़े बेटे रेड क्रेसेन्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के चैयरमैन जनाब अरशद इलियास सिद्दिकी जी ने अपने पिता की याद में एक मेडिकल कालेज का निर्माण कराने की घोषणा की ,जल्द से ही मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू होगा। इस मौके पर हरदोई जनपद के विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे । आबकारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार आदरणीय नितिन अग्रवाल जी,विकास खंड बावन के ब्लॉक प्रमुख आदरणीय धर्मेंद्र सिंह जी समाजवादी पार्टी से जनपद हरदोई की पूर्व सांसद आदरणीया ऊषा वर्मा जी , गोपामऊ से पूर्व विधायिका आदरणीया राजेस्वरी देवी जी ,समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष आदरणीय शराफत अली जी ,पूर्व प्रत्याशी सवायजपुर विधानसभा आदरणीय यदुनंदन लाल वर्मा जी ,पूर्व सांसद मरहूम इलियास आज़मी जी प्रतिनिधि रामसिंह राठौर जी, शाहाबाद विधानसभा से पूर्व विधायक, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शाहाबाद आदरणीय आसिफ खान बब्बू जी,नगर पंचायत गोपामऊ के पूर्व अध्यक्ष जाहिद खान के बेटे आदरणीय दिलशाद खान जी ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य आदरणीय गोपी सिंह जी, विकास खंड बावन की ग्राम पंचायत निजामपुर से निवर्तमान प्रधान आदरणीय नाजिम खान जी,व क्षेत्र के वर्तमान व निवर्तमान प्रधान व सभी शुभ चिंतक व पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।
संवाददाता , अब्दुर्रहीम शेख़।
Post a Comment