यूनियन बैंक की शाखा मोहम्मदपुर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से समान हुआ नष्ट

आजमगढ 
यूनियन बैंक की शाखा मोहम्मदपुर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से शाखा प्रबंधक का कंप्यूटर , टेबल पर लगा रखा हुआ सामान जलकर नष्ट हुआ ।
बिंद्राबाज़ार।

जानकारी के मुताबिक मोहम्मदपुर बाजार में स्थित यूनियन बैंक की शाखा है सुबह 6:30 बजे बैंक के खिड़की की तरफ से धुआं निकलने लगा जिसको देखकर बाजार वासियों द्वारा पुलिस विभाग को 112 नंबर पर सूचना दिया जिसके पश्चात अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई और फिर बैंक के कर्मचारियों को सूचना दी गई जानकारी पाकर बैंक मैनेजर रवि चौधरी और बैंक के अन्य स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे और खोलकर देखा तो शाखा प्रबंधक के टेबल पर रखा हुआ कंप्यूटर और अन्य सामान जैसे टेलीफोन और पंखा जलकर खाक हो गया।
 वही बगल में बिजली केबिल भी थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि या आग शॉर्ट सर्किट से हुई है नुकसान के मामले में बात करने पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि सामने तो यही नुकसान दिखाई दे रहा है अब अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि क्या नुकसान हुआ है जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post