विद्युत केंद्र मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदपुर बाजार में लगा ट्रांसफार्मर 100 केवीए का 1 सप्ताह से जला हुआ है । सरकार का दावा खोखला बाजार वासी आक्रोशित।बिंद्राबाज़ार।

विद्युत केंद्र मोहम्मदपुर के अंतर्गत आने वाले मोहम्मदपुर बाजार में लगा ट्रांसफार्मर 100 केवीए का 1 सप्ताह से जला हुआ है । सरकार का दावा खोखला बाजार वासी आक्रोशित।
बिंद्राबाज़ार।
विद्युत उपकेंद्र मोहम्मदपुर से लगा हुआ बाजार मोहम्मदपुर है जिसमें 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है जो मोहम्मदपुर चौराहे से जौनपुर मार्ग पर विद्युत की सप्लाई देता है लेकिन पिछले 1 सप्ताह से यह जला हुआ है और सारे लोग इस भीषण गर्मी में परेशान हैं लेकिन अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती, जिसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है लेकिन अभी तक इस को बदला नहीं गया जिससे सैकड़ो घर अंधेरे में हैं ।
जहां सरकार बिजली विभाग को हर तरफ से तैयार कर 24 घंटे के अंदर में ट्रांसफार्मर बदलने की सुविधा इस भीषण गर्मी में लगातार बिजली उपभोक्ताओं को विद्युत मिलती रहे लेकिन ऐसा विभाग जो सरकार के नाक में भी दम करके रखा हुआ है ,इसकी गुंडई की वजह से सरकार को भी नीचा देखना पड़ता है विभाग के अधिकारी जेई और एसडीओ पूरी तरह से अपनी लापरवाही दिखा रहे हैं और जनता काफी आक्रोशित है क्षेत्र के देवानंद,शनि,रफू ,चुन्नू, एहसान ,रवि,सुरेंद्र ,धर्मवीर ,राजेश ,सुरेश ने उच्च अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है

Post a Comment

Previous Post Next Post