कटौती बिजली के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

कटौती बिजली के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।
 भीषण बिजली की कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। लेकिन आज भारी कटौती को लेकर जनता परेशान है। बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी अब मुद्दा बना रही है। और गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा। कि भीषण गर्मी से यूपी की जनता त्रस्त है। मौत हो रही है। और भाजपा सरकार दावों में व्यस्त है। आम आदमी पार्टी ने मोदी योगी के डबल इंजन की सरकार को फेल बताया। प्रदेश ही नहीं अलीगढ़ में भी बिजली कटौती से लोग परेशान है।
आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाल ने कहा। कि बिजली से जनता त्रस्त है। 24 घंटे में से केवल 12 घंटे बिजली आ रही है। आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष मोनिका थापर ने बताया। कि सरकार में आने से पहले भाजपा सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था। लेकिन आज बिजली की भारी कटौती हो रही है। जनता परेशान है। बिजली कटौती के विरोध में धरना दे रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिला मजिस्ट्रेट को सौंपा और मांग की। कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाए।

आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष रविंद्र पाल

 मोनिका थापर वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Post a Comment

Previous Post Next Post