सरायमीर थाना के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर एक्ट में वांछित तमंचे के साथ

सरायमीर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर  को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायमीर थाना एस आई.  वीरेन्द्र कुमार सिंह मय फोर्स क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पेडरा पुलिया के पास एक व्यक्ति कहीं भागने के खड़ा है जो गैंगस्टर एक्ट में वांछित है पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ की तो वह अपना नाम-पता लौटू मौर्या पुत्र स्व0 रामाश्रय मौर्या निवासी नई बाजार थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ बताया तलाशी लेने पर उसके पास से एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने थाने में लाकर छानबीन कर बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर लगभग पंद्रह मुकदमा है वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित है और गैंगलीडर है पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त विरुद्ध धारा 3/25 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा। 

मोहम्मद यासिर सरायमीर रिपोर्टर

Post a Comment

Previous Post Next Post