संवाददाता,,,सगीर अंसारी
मुंबई: भांडुप छेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय अविवाहित के वाट्सअप पर उसकी व उसके होने वाली पति की फोटो को वायरल करने की धमकी देकर 2 लाख रुपए की मांग करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भांडुप पुलिस ने मामला दर्ज किया है
शिकायतकर्ता पीड़ित के जरये पुलिस को दिए अपने बयान में कहा की उसके व्हाट्सअप पर पहिली बार 7 जून को रात पौने ग्यारह बजे एक अज्ञात नंबर से मेरी व मेरे होने वाले पति की फोटो आई साथ ही एक मैसेज भी आया जिसमे 2 लाख रुपए की मांग करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने कहा की अगर पैसे नहीं मिले तो वह यह फोटो तुम्हारे रिश्तेदारों समित सोशल मीडिया पर वायरल कर तुमको बदनाम कर दूंगा यह मैसेज का सिलसिला यही नहीं रुका
इस के बाद लगातार शिकायतकर्ता को मैसेज आने लगे मैसेज भेजनें वाले ने शिकायतकर्ता के होने वाले पति को भी इसकी अकेले की फोटो भेज कर मैसेज किया की क्या आप इसको जानते हो साथ ही कुछ रिश्तेदार को भी मैसेज किया जिससे हताहत को कर भांडुप पुलिस स्टेशन के अधिकारयो से संपर्क किया और उनको इस की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
Post a Comment