कॉस्मेटिक, रेडीमेड और किराना की दुकानों पर ग्राहकों का तांता
खेतासराय (जौनपुर)ईद-उल-अजहा त्योहार के मौके पर मंगलवार को खरीदारों से बाजार पट गया है। रेडीमेड, कॉस्मेटिक, किराना और मेहंदी रचाने वाली दुकानों पर पर्दानशीं औरतों की भीड़ इस कदर उमड़ी है की देखते बन रहा। खेतासराय कस्बा और मानीकला इलाके में भारी भीड़ देखी जा रही है। महिला पुरुष सभी अपनी अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
कुर्बानी के इस त्योहार के मद्देनजर बकरों व बड़े जानवरों का बाजार भी सज गया है। शाम होते ही बाजार में अकीदतमंद उमड़ने लगे हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस वर्ष हर छोटे-बड़े खाद्य पदार्थ व अन्य सामानों के दामों में काफी कुछ वृद्धि हुई है । लेकिन लोग सेवई काफी पसंद कर रहे हैं।नमाज अदा करने के बाद बकरे की कुर्बानी दी जाएगी।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दो दिन पहले से ही बाजार में जबरदस्त रौनक है। मुस्लिम समाज के लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं । रेडिमेड, जूते-चप्पल, कपड़े, दर्जी, मेहंदी, गिफ्ट पैक आदि दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी है। देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या अधिक रही। ईद-उल-अजहा गुरुवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर साज सज्जा के सामान के लिए युवतियों में विशेष उत्साह देखा गया, जो कि दुकानों पर पहुंचकर देर शाम तक खरीदारी करती रहीं। हालांकि, बकरीद के लिए नए कपडे़ खरीदने की होड़ युवाओं से लेकर बच्चों तक में देखी गई। इसके अलावा लोगों ने त्यौहार को लेकर पकवान बनाने के सामान की भी खूब खरीदारी की।
ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए बकरों के बाजार सज गए हैं। नगर सहित अन्य जगहों पर मंडी सजी। हालांकि, लोगों ने कई दिन पहले से बकरों की खरीदारी शुरू कर दी थी। एक दिन पहले भी जमकर बकरों की खरीदारी हुई। प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस त्योहार पर सक्षम लोग अपनी हैसियत के मुताबिक पशुओं की कुर्बानी देते हैं, जिनमें प्रमुख रूप बकरे की कुर्बानी शामिल है।
Post a Comment