संवाददाता,,,नफीस खान
मुंबई: पुलिस ने शनिवार को दादर में खोदाद सर्कल के पास रॉयल ओक स्पा पर छापा मारा और मसाज पार्लर की आड़ में वेश्यावृत्ति रैकेट चलाने के आरोप में स्पा के प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है साथ ही पांच महिलाओं को छुड़ाया गया जिन्हें वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया था।
इस स्पा में शुरू वेश्यावृत्ति के कारोबार की खबर मिलने के बाद पुलिस ने एक डमी ग्राहक भेजा और दादर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर रोड पर स्पा पर छापा मारा राजकुमार दास और सतीशकुमार धुरिया को अनैतिक तस्करी रोकथाम अधिनियम (पीआईटीए) के तहत गिरफ्तार किया जबकि मालिक भीम सिंह नाइक की तलाश जारी रखी।
पुलिस ने यहाँ कंडोम, आठ मोबाइल फोन और 2 लाख रुपये से अधिक नकद भी बरामद किए गए।
Post a Comment