मुंबई में भारी बारिश बनी आफत, एक दिन में दूसरा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी, 2 की मौत


संवाददाता,,, ज़मीर सिद्दीकी

मुंबई में भारी बारिश के चलते एक और हादसा हो गया। नानावती अस्पताल के पास सेंट ब्रेज रोड पर एक इमारत की बालकनी का हिस्सा रविवार दोपहर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर पांच लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई

पुलिस के मुताबिक दोपहर नानावती अस्पताल, विले पार्ले गौठान के पास सेंट ब्रेज रोड पर एक इमारत की बालकनी का हिस्सा अचानक गिर गया, जिससे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार प्रिशिला मिसौइता (65 वर्ष) और रोबी मिसौइता (70 वर्ष) नाम के दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य घायल लोगों की हालत स्थिर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post