सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां में विधुत तार के चपेट में आने दस वर्षीय बच्ची की मौत परिजनों में मचा कोहराम।
मिली जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के शेरवां निवासिनी सुजाती 10 पुत्री बलवन्त दिनांक 5/06/2023 को शाम लगभग 6 बजे गांव के सिवान में बकरी चराने गई थी। नहर के पास हेंडपप्म पर पानी पीने गई तभी अचानक ग्यारह हजार का विधुत तार उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस कर राख हो गई और मौके पर मौत हो गई। सुझाती के परीवार के लोग उसकी मौत की खबर सुनकर रोते बिलखते ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है उन लोगों का कहना है कि तार जर्जर हो विधुत विभाग द्वारा बदला नहीं जा रहा है।
मोहम्मद यासिर सरायमीर रिपोर्टर
Post a Comment