अयोध्या के सनबीम स्कूल की छत से गिर कर 10वीं की छात्रा की मौत

अयोध्या के सनबीम स्कूल की छत से गिर कर 10वीं की छात्रा की मौत हो गई थी स्कूल स्टाफ ने पुलिस को झूले से गिरकर हादसा होने की बात बताई थी.बाद में पुलिस की जांच से सच का पर्दा उठ गया. सप्ताह भर चली जांच के बाद पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के अलावा स्कूल के एक नाबालिक छात्र को पकड़ लिया. छात्र पर छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।दोनों का चालान कर उन्हें जेल भे दिया गया। मामले में नामजद आरोपी स्कूल प्रधानाचार्य व खेल अध्यापक के खिलाफ जांच जारी रहने की बात कही जा रही है।दरअसल पुलिस की ओर से मामले मे जारी प्रेस नोट के अनुसार स्कूल की प्रधानाचार्य रश्मि भाटिया निवासी पलिया शाहबदी,थाना कैंट अयोध्या, मैनेजर बृजेश यादव निवासी देवकाली थाना कोतवाली और गेम टीचर अभिषेक कनौजिया पर दर्ज मुकदमे की जांच में पाया गया कि छात्रा स्कूल के ही एक छात्र से बात करती थी। बाद में किसी कारणवश दोनों में बातचीत होना बंद हो गई। इससे कुछ स्थितियां ऐसी उत्पन्न हो गई कि छात्रा ने आत्महत्या कर ली।मैनेजर ने साक्ष्य मिटाया व सच छुपाया। इस मामले में धारा 376 डी, 302, 120 बी, भादवि व 3/4 पास्को एक्ट की धारा हटा दी गई। मामले में 336, 305, 201 भादवि की धारा लगाई गई। बृजेश यादव को लाल कुर्ती मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया वहीं किशोर को कोतवाली कैंट पुलिस द्वारा रविवार को सहादतगंज तिराहा बाईपास के पास से हिरासत में लिया गया।इस घटना के मुख्य आरोपी बनाए गए प्रबंधक बृजेश यादव के अधिवक्ता विनय पांडे ने बताया कि उनके मुवक्किल ऊपर साक्ष्य मिटाने का अपराध साबित होता नहीं है घटना के समय उनके मुवक्किल स्कूल परिसर मे भी नहीं थे. उन्होंने कहा कि वह न्यायालय में इस मामले को लेकर अपील करेंगे।बता दे कि सनबीम स्कूल में 26 मई को छत से गिरकर 10वीं की छात्रा की मौत हो गई थी। छात्रा की मौत के बाद मामला तूल पकड़ने लगा।शहर में छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए जुलूस भी निकाले गए। पुलिस ने मामले की जांच कराने के लिए SIT का गठन किया। जांच के दौरान SIT को छात्रा के मोबाइल से अहम सुराग भी मिले।


Post a Comment

Previous Post Next Post