सरायमीर थाना पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपी के घर डूग्गी पिटवा कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की।

आजमगढ उत्तर प्रदेश 


सरायमीर थाना पुलिस ने एसीजेएम कोर्ट के आदेश पर दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपी के घर डूग्गी पिटवा कर धारा 82 की नोटिस चस्पा की। जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी निर्मला देवी पुत्री स्व. शमशेर, मुलायम पुत्र स्व शमशेर, रामप्रताप पुत्र स्व. शमशेर, विद्यावती पत्नी स्व शमशेर व स्व शमशेर के भाई रामसेवक के विरुद्ध फूलचंद पुत्र रामप्रताप ने सन 2011 में धारा 498ए, 304बी, 120 बी, 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज दर्ज कराया था। जिसमें रामसेवक पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था‌ बाकी आरोपी निर्मला देवी विद्यावती मुलायम रामप्रताप फरार चल रहे हैं। जिसके विरोध एसीजेएम कोर्ट 10 आजमगढ़ ने 82 की नोटिस जारी की जिसको सरायमीर थाना एस आई अशोक पाण्डे मय फोर्स रसूलपुर गांव पहुंचकर जोगी पिटवा कर आरोपी के घर व सार्वजनिक स्थानों पर धारा 82 की नोटिस चस्पा की।
मोहम्मद यासिर सरायमीर रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post