संवाददाता,,,नफीस खान
मुंबई पुलिस ने रविवार को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में मध्य मुंबई से एक 40 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जो मोटरसाइकिल पर सात बच्चों को लेकर जा रहा था एक ट्विटर उपयोगकर्ता सोहेल कुरेशी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 20 जून को वायरल किया था वीडियो पोस्ट करने वाले ने इसे कैप्शन दिया यह गैर-जिम्मेदार पागल एक स्कूटर पर सात बच्चों के साथ घूम रहा है
सात छोटे बच्चों की जान जोखिम में डालने के लिए उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। यहां तक कि इन बच्चों के माता-पिता पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए
यह वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई और धारा 308 (गैर इरादान हत्या के प्रयास) का मामला दर्ज किया मुंबई पुलिस ने ट्वीट की आरोपी की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें उसका चेहरा धुंधला कर दिया गया था। ट्वीट में लिखा था इस सवारी का हम समर्थन नहीं करते हैं!
इस सवार ने सभी पिछली सवारियों और अन्य लोगों की जान खतरे में डाल दी थी। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत गैर इरादतन हत्या का प्रयास करने का गंभीर अपराध दर्ज किया गया है
Post a Comment