बकरीद के पर्व को लेकर थाना मुबारकपुर के लोहरा गांव में शान्ति समिति की हु ई बैठक* ,। *मुबारकपुर आजमगढ़ 25 जून

बकरीद के पर्व को लेकर थाना मुबारकपुर के लोहरा गांव में शान्ति समिति की हु ई बैठक* ,। *मुबारकपुर आजमगढ़ 25 जून
मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में रविवार को सायं छः बजे एक शान्ति समिति की बैठक हुई जिसमें बकरीद के पर्व पूर्व की भांति मनाये जाने को लेकर चर्चा चली। 
बकरीद का पर्व आते ही मुबारकपुर का लोहरा गांव पुलिस की सख्त पहरे तब्दील हो जाता है।बता दें कि पिछले लगभग तीस साल से यहां कुर्बानी न होकर पास पड़ोस के गांव मे होती है। बकरीद पर्व की पूर्व संन्ध्या पर हर घर की तलाशी के साथ साथ पूरा गांव पुलिस छावनी मे तब्दील हो जाता है।बकरीद के पर्व के शान्ति के मद्दे नजर एक बैठक की गई जिसमे गांव के लोगो को बताया गया कि किसी को शान्ति मे खलल डालने की छूट नही दी जायेगी। थाना प्रभारी निरीक्षक अपराध राकेश ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बकरीद का पर्व शान्ति, सौहार्द और आपसी भा ई चारा के वातावरण मे मनायें। किसी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के साथ कड़ाई से निपटा जायेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक अपराध राकेश कुमार सिंह ,लोहरा चौकी प्रभारी अखिलेश चौबे ग्राम प्रधान रसीला देवी, पूर्व प्रधान रेयाज खान ,पूर्व प्रधान वसिक अहमद, अबु आसिम, मोहम्मद साबिर ,प्रकाश मौर्या,रमेश गुप्ता, तेज बहादुर यादव, आदि लोग उपस्थित थे। *संवाददाता प्रहारी मुम्बई न्यूज से अमित तिवारी की खास रिपोर्ट*

Post a Comment

Previous Post Next Post