अयोध्या पहुंचे 110 अनुयायियों ने 8 घंटे



श्री अवध सरयू जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र से रामनगरी अयोध्या पहुंचे 110 अनुयायियों ने 8 घंटे तक राम जन्मभूमि पथ, सरयू तट, भक्ति पथ राम की पैड़ी आदि स्थानों पर श्रमदान कर सफाई की।यह कार्यक्रम जय बाबाजी महा श्रमदान समारोह के अंतर्गत सवा करोड़ घंटे का श्रमदान के द्वारा भक्त परिवार (महाराष्ट्र) व नगर निगम अयोध्या के सयुंक्त तत्वाधान मे चला।इसमें भाजपा मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, नगर आयुक्त विशाल सिंह के नेतृत्व मे सरयू घाट एवं श्री राम जन्मभूमि मंदिर मार्ग पर सामूहिक श्रमदान कर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।इसके साथ साथ सरयू घाट आयोजित कार्यक्रम मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनमानस को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया।जिसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि इस अभियान मे 80 -70 वर्ष की महिला शामिल हुए है।जिसमे महाराष्ट्र से 110 अनुयायियों ने श्रमदान कर सफाई की। उन्होंने कहा कि अयोध्या के लिए प्रेरणादायी है जो पूरे देश के लोग यहां पर आकर स्वयं साफ सफाई कर रहे हैं।यह अयोध्या के लिए लोगों के लिए सती भाव 

Post a Comment

Previous Post Next Post