जेल में बंद समर सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई अब

आजमगढ 
 19 को

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 19 मई को सुनवाई होगी। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई के दौरान वादिनी के अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की। जिस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई तय कर दी

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था। इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तिथि 9 मई नियत की गई थी
मगर, सिविल कोर्ट के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर थे। इसलिए समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अगली डेट 17 मई नियत कर दी थी। अब समर सिंह को जमानत मिलेगी या नहीं यह 19 मई को तय हो सकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post