समीर वानखेड़े मामला : एनसीबी दफ्तर में 'एक' सेल्फी से हुआ समीर वानखेड़े का खेल बेनकाब

संवाददाता,,, शफीक खान

मुंबई: एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में फंसाने के बदले शाहरुख से कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज होने के बाद से एक सेल्फी का जिक्र आम होता दिख रहा है कि अगर एनसीबी दफ्तर से आर्यन की कोई तस्वीर सामने नहीं आती तो इस मामले का खुलासा नहीं हो सकता था साफ है कि इस सेल्फी से समीर वानखेड़े मुश्किल में हैं।

जब आर्यन खान एनसीबी की हिरासत में थे तब उनके साथ केपी गोसावी की सेल्फी वायरल हुई थी। इस सेल्फी मुद्दे के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक ने इस सेल्फी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया। साथ ही यह सवाल भी उठाया गया कि एनसीबी अधिकारी न होते हुए भी गोसावी एनसीबी दफ्तर में जाकर आरोपी के साथ सेल्फी कैसे ले सकते हैं। सेल्फी के इस मामले के बाद समीर वानखेड़े के चारों ओर शक का कोहरा गहराने लगा।

 केपी गोसावी और उनके सहयोगी सैमुअल डिसूजा ड्रग मामले में गवाह थे जब वानखेड़े की अगुवाई वाली एनसीबी ने उन्हें एनसीबी अधिकारियों के रूप में प्रतिरूपित किया था। आर्यन और उनके दोस्तों को केपी गोसावी की अपनी कार में लाया गया था. साथ ही केपी गोसावी और उनके साथियों को किसी भी समय एनसीबी कार्यालय आने की अनुमति दी गई थी। इसलिए वह आर्यन से बात करते थे और तस्वीरें भी खिंचवाते थे। जब इस मामले की जांच शुरू हुई तो जानकारी सामने आई थी कि एनसीबी के लिए गोसावी ने आर्यन को इस केस से निकालने के लिए शाहरुख ने 25 करोड़ की डिमांड की थी

 इस मामले के सामने आने के बाद एनसीबी की एक विशेष कमेटी जांच कर रही थी। समिति ने 11 मई को अपनी रिपोर्ट केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी और समीर वानखेड़े के खिलाफ अगले दिन 12 मई को केस दर्ज किया गया है. अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सीबीआई इस मामले में समीर वानखेड़े को गिरफ्तार करेगी

Post a Comment

Previous Post Next Post