गाड़ी से तेल गिरने व धुआँ देने के बहाने टप्पे बाजी की घटना को अंजाम देने वाले तीन अंतर्जनपदीय शातिर गिरफ्तार


लखनऊ चिनहट पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया , पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग शहर के विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर घटना को अंजाम देते थे शहर के विभिन्न मार्गो पर  ट्रैफिक में रुकते ही  उनके साइलेंसर में मोबिल स्प्रे मार देते  और फिर बाद में उन लोगों के पास जाकर बताते थे कि आपकआपकी गाड़ी  से तेल गिर रहा है और जैसे ही चालक उतर कर गाड़ी में पीछे की तरफ जाता उसी समय चकमा देकर गाड़ी में रखा बैग मोबाइल पर्श व अन्यकीमती सामान  लेकर फरार हो जाते थे 
 *गिरफ्तार अभियुक्त,* 
(1) सुमित तमिल पुत्र  गुरु स्वामी निवासी शाहदरा  बड़े पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी चाय की दुकान के पास  थाना शाहदरा न्यू दिल्ली
(2) आकाश तमिल पुत्र वीरिया शाहदरा पुल के आगे सीलमपुर पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी नाले के पास  थाना सीलमपुर न्यू दिल्ली
(3) अर्जुन तमिल पुत्र शेखर  निवासी शाहदरा पुल के आगे सीलमपुर पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ी नाले के पास  थाना सीलमपुर न्यू दिल्ली  को गिरफ्तार कर लिया बरामदगी
 *अपराधिक इतिहास** 
अर्जुन व सुमित पर पांच  पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं अकाश पर एक मुकदमा पहले से दर्ज हैं
 *बरामदगी* 
एक अदद लेडीज पर्स  दो, अदद कान के कुंडल सफेद धातु, दो अदद झाले लड़ीदार पीली धातु , एक अदद नाक की नथ पीली धातु , एक अदद  मंगलसूत्र लड़ीदार पीली धातु, एक अदद  लाकेट पीली धातु, दो लरी पीली धातु, एक जोड़ी बिछिया सफेद धातु व 6100 रु नकद बरामद कर अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा

Post a Comment

Previous Post Next Post