निजामाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष बनने पर अलाउद्दीन ने नगरवासियों को दिया बधाई

निजामाबाद आजमगढ़।निजामाबाद के जीते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन ने नगर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों ने जो प्यार और सम्मान मुझे दिया है वह मैं जिंदगी भर नही भूलूंगा।अलाउद्दीन ने कहा कि यह मेरी जीत नहीं है यह आप सभी लोगों की पूरे नगर वासियों की जीत है।अलाउद्दीन तो मात्र सेवक है पूरे नगर वासियों का।नगर पंचायत अध्यक्ष अलाउद्दीन ने कहा कि आप लोगों ने जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे नगर पंचायत अध्यक्ष का पद दिया है मैं उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।मैं कस्बे वासियों के सम्मान की हमेशा रक्षा करूंगा।उनके सम्मान को गिरने नहीं दूंगा।अलाउद्दीन ने कस्बे के प्रत्येक नागरिकों से यह अपील किए कि आप लोगों का कोई भी काम हो आप लोग मुझसे निश्चिंत होकर कहे आप लोगों का काम बिना किसी भेदभाव को किया जायेगा। आप लोग निश्चिंत होकर रहे आप लोगों का हमेशा सम्मान रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post