संवाददाता,,, फवाज़ शेख
मुंबई:शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने कारोबार करने के नाम पर पीड़ित से लाखों रुपए भी लिए। आरोपी ने महिला को खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में कार्यरत बताया था।
पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी मुलाकात आरोपी गौरव आवले (31) से समय हुई थी जब वह उसके साथ कॉलेज में पढ़ता था. आवले ने उसे बताया कि वह आईबी से जुड़ा हुआ है।
आवले और शिकायतकर्ता में प्यार हो गया और आरोपी ने पीड़ित से शादी करने की बात कहीं और शारीरिक संबंध भी बनाया।
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आवले ने उससे कहा था कि वे साथ मिलकर एक नया कारोबार शुरू करेंगे जिसके लिए उसने पीड़ित से पैसे मांगे। शिकायतकर्ता ने बैंक से 47 लाख रुपए कर्ज लेकर उसे दे दिए।शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि उसने आरोपी को 130 ग्राम सोना भी दिया।
Post a Comment