प्रहारी,,, संवाददाता
मुंबई: युद्धग्रस्त देश की यात्रा पर केंद्र के प्रतिबंध के बावजूद सहार पुलिस ने कथित तौर पर यमन की यात्रा करने के लिए 56 वर्षीय एक व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।
गौरतलब होके 2017 में सरकार ने एक अधिसूचना जारी की जिसमें नागरिकों को यमन की यात्रा करने से बचने के लिए कहा गया। आरोपी पहले सऊदी अरब में काम कर रहा था लेकिन उसका मालिक न तो उसे छुट्टी दे रहा था और न ही घर लौटने की अनुमति दे रहा था इसलिए वह यमन के रास्ते भारत आ गया।
पुलिस के मुताबिक मामले में शिकायतकर्ता आव्रजन अधिकारी पीपी सूर्यवंशी हैं। मंगलवार को शाम करीब 4 बजे नांदेड़ निवासी यात्री एस जेड अली यमन से उड़ान भरने के बाद इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचे।
एक विस्तृत पूछताछ के दौरान अली ने अधिकारियों को बताया कि सऊदी अरब में उसके नियोक्ता ने उसके वर्क परमिट को नवीनीकृत करने की अनुमति नहीं दी इसलिए उसने नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने कहा कि चूंकि वह बिना वर्क परमिट के खाड़ी देश में रुका था, इसलिए उसे जेल में डाल दिया गया था और सऊदी अधिकारियों ने अपने देश में उसके प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद अली एक यमनी नागरिक के संपर्क में आया और उसकी मदद से वह यमन में प्रवेश करने में कामयाब रहा और वहां से वह भारत वापस आ गया। इसके बाद इमिग्रेशन अधिकारियों ने पुलिस को अलर्ट किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया
Post a Comment