साढ़े बारह लाख के आभूषण चोरी करने वाला केयरटेकर गिरफ्तार

संवाददाता,,,नफीस खान 

मुंबई: कांदिवली पूर्व के अशोक नगर में अपने मालिक के घर से 12.50 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने के आरोप में एक 26 वर्षीय केयरटेकर को समता नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है

 जानकारी के अनुसार अल्जाइमर और मनोभ्रंश से पीड़ित अपनी पत्नी की देखभाल के लिए पालजीभाई रेवर द्वारा एक कार्यवाहक को काम पर रखा गया था। पत्नी की बीमारी की वजह से कई रिश्तेदारो का उनके घर आना जाना लगा रहता था इसलिए उन्होंने अपना कीमती सामान एक लॉकर में सुरक्षित रखा था 

28 अप्रैल को रेवर परिवार अपने मूल स्थान के लिए रवाना हुआ और 5 मई को वापस लौटने पर उन्होंने अलमारी खुली हुई पाई और उनका सारा सामान घर के चारों ओर बिखरा हुआ था और उनके सारे आभूषण गायब थे  जब उन्होंने केयरटेकर को फोन किया तो वह उपलब्ध नहीं थी परिवार ने मामले की सूचना पुलिस को दी 

पुलिस ने मामला दर्ज कर उसके मोबाइल नंबर को ट्रैक किया और उसे बोरीवली से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने इसके पास से चोरी का मुद्देमाल बरामद कर उसे अदालत में पेश किया गया जहाँ उसको पुलिस हिरासत दी गई जिसे बाद में न्यायिक हिरासत में बदल दिया गया

Post a Comment

Previous Post Next Post