सगीर अंसारी
मुंबई: अपनी प्रेमिका पर हमला करने वाले डिस्क जॉकी (डीजे) की तलाश के लिए वाकोला पुलिस ने चार टीमों का गठन किया गया हमले में घायल प्रेमिका और उसके पुरुष मित्र दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है
वकोला पुलिस ने कहा कि आरोपी ने दोनों पर हमला करने के लिए अपनी चाभी में छिपे एक छोटे चाकू का इस्तेमाल किया था। पुलिस ने कहा कि उसने अपनी प्रेमिका पर हमला किया जो एक कार्यक्रम आयोजक है अंधेरी के एक क्लब में उससे टकराई थी
वह 7 मई की तड़के जन्मदिन मनाने के लिए दो महिला मित्रों और कुछ पुरुष मित्रों के साथ थी।यह घटना सांताक्रूज (पूर्व) में होली क्रॉस कम्युनिटी सेंटर के पास सुबह करीब 5 बजे हुई जब आरोपी डीजे समीर शेख ने अपनी 31 वर्षीय प्रेमिका और उसके पुरुष मित्र रिफकत वडगामा (27) पर हमला किया
वारदात के बाद पुलिस की एक टीम आरोपी के मुंब्रा स्थित घर पर नजर रखी लेकिन वह वापस नहीं लौटा।डीसीपी (जोन आठ) दीक्षित गेदाम ने कहा कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। गेदाम ने कहा आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी
Post a Comment