महिला के मोबाइल फोन से ऑफिस स्टाफ को आए अश्लील स्टिकर, मुंबई पुलिस की जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

प्रहारी,,, संवाददाता

मुंबई: एक महिला के कार्यालय के ग्रुप में महिला के बंद नम्बर के व्हाट्सएप से चार अश्लील स्टिकर आने का पता महिला को चला तो वह सन्न रह गई बताया गया है कि 40 वर्षीय यह महिला एक सरकारी विभाग में कार्यरत है

 इसके बाद उसने एलटी मार्ग पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में पुलिस ने धारावी के एक 29 वर्षीय दर्जी को गिरफ्तार किया है जिसको मोबाइल प्रोवाइडर कंपनी से महिला का बंद मोबाइल नंबर मिला था व्हाट्सएप डाउनलोड किया था शिकायतकर्ता महिला जब 4 मई को कार्यालय पहुंची तो उसके सहयोगी ने उसे कार्यालय के दो वाट्सएप ग्रुप में उसके नंबर से भेजे गए स्टिकर के बारे में बताया

 तब उन्हें पता चला कि क्या हुआ था महिला ने सहकर्मी को बताया कि उसका व्हाट्सएप काम नहीं कर रहा है और वह किसी भी ग्रुप को मैसेज नहीं कर सकती है और न ही किसी से बात कर सकती है क्युकि लंबे समय से रिचार्ज न करने पर वह नंबर बंद हो गया था। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस निरीक्षक मंगेश हांडे और सहायक पुलिस निरीक्षक प्रकाश पाटिल, उपनिरीक्षक दीक्षा परवे और हेड कांस्टेबल संतोष पवार की टीम ने तकनीकी जानकारी जुटाना शुरू किया. 

फिर उन्होंने पाया कि यह नंबर मध्य मुंबई में किसी को दिया गया था पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की जिसके नाम पर सिम कार्ड जारी किया गया था और उसने कहा कि उसका दोस्त अली इदरीसी नंबर का इस्तेमाल कर रहा था पुलिस ने कहा जांच के दौरान यह पाया गया कि जब आरोपी ने व्हाट्सएप डाउनलोड करने की कोशिश की तो महिला के पुराने नम्बर पर उसके व्हाट्सएप विवरण को अपडेट करने के बारे में एक सूचना भेजी गई और आरोपी द्वारा इस्तेमाल किए गए कॉलिंग नंबर पर एसएमएस के जरिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा गया

जब उसने ओटीपी का इस्तेमाल किया और व्हाट्सएप डाउनलोड किया तो शिकायतकर्ता के व्हाट्सएप ने काम करना बंद कर दिया। उसके बाद इदरीस ने यह पूरा कारनामा किया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शादीशुदा इदरीसी अपने दोस्त के दस्तावेजों पर सिम का इस्तेमाल क्यों कर रहा था फिलहाल इदरीसी पर आईपीसी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Post a Comment

Previous Post Next Post